वियतनाम ने चीन का समर्थन करने का अध्यक्षीय वक्तव्य जारी किया
आशियान के वर्तमान अध्यक्ष देश वियतनाम ने 15 फरवरी को अध्यक्षीय वक्तव्य जारी करते हुए चीन की महामारी को रोकने की कोशिश का समर्थन किया। उसने ज़ोर देते हुए कहा कि आशियान के विभिन्न देशों को एकजुट होकर नये कोरोना वायरस निमोनिया का समान मुकाबला करना चाहिए।
बयान में कहा गया है कि वियतनाम चीन की सरकार और जनता और विश्व के विभिन्न देशों की नये कोरोना वायरस निमोनिया के मुकाबले की कोशिश का समर्थन करता है। आशियान ने चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ वर्तमान महामारी की रोकथाम के लिए सहयोग शुरू किया और आशियान के सदस्य देशों के बीच, चीन समेत साझेदारी देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच सूचनाओं, अनुभवों और समाधानों का साझा मज़बूत करने का फैसला किया।
बयान के अनुसार आशियान के विभिन्न देशों के नेता वर्तमान महामारी से बहुत चिंतित हैं। आशियान को एकजुट होकर वर्तमान महामारी का सक्रिय मुकाबला करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन महामारी के फैलाव को रोकने की वैश्विक कार्रवाई में अहम भूमिका निभाता है। आशियान के विभिन्न देशों को आपसी समन्वय, सूचना का प्रसार मज़बूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ घनिष्ठ सहयोग करना चाहिए।
(मीनू)