अमेरिका ने यूरोपीय संघ के विमानों पर टैरिफ़ बढ़ाया

स्थानीय समय के अनुसार 15 फरवरी को एयरबस समूह ने एक वक्तव्य जारी किया। वक्तव्य में यूरोपीय संघ से आयात नागरिक विमानों का टैरिफ़ बढ़ाने और अन्य प्रकार के उत्पादों पर टैरिफ बनाए रखने के अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के फैसले पर बड़ा खेद व्यक्त किया गया।
एयरबस समूह ने कहा कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के टैरिफ बढ़ाने के फैसले से अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार तनाव में वृद्धि होगी और विमानों की कमी के मामले के आधार पर अमेरिका की एयरलाइनों के लिए अधिक अस्थिरता बनेगी। एयरबस समूह ने यह भी कहा कि यह फैसला अमेरिका की एयरलाइंस द्वारा प्रस्तुत रायों पर ध्यान नहीं देता है। अंतिम रूप से एयरलाइन और यात्री बढ़ाने वाले टैरिफ का भुगतान करेंगे।
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने स्थानीय समय के अनुसार 14 फरवरी को यह घोषणा की कि अमेरिका ने यूरोपीय संघ से आयातित बड़े नागरिक विमानों पर टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% तक कर दिया है।
(वनिता)