अमेरिका स्थित चीनी राजदूतः चीन पूरी तरह महामारी की रोकथाम कर रहा है
अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छ्वी थ्येन खाई ने हाल में अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो के मॉर्निंग एडीशन कार्यक्रम के होस्ट स्टीव इंस्किप के साथ इंटरव्यू में चीन में नए कोरोना वायरस निमोनिया की रोकथाम और चीन-अमेरिका संबंध जैसे मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए।
छ्वी थ्येन खाई ने कहा कि नए कोरोना वायरस की महामारी न सिर्फ़ चीन, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और सभी सरकारों के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती के मुकाबले के लिए चीन ने अभूतपूर्व पैमाने पर कदम उठाए। चीन महामारी की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए भरसक कोशिश कर रहा है, ताकि अर्थव्यवस्था और समाज पर इसका प्रभाव कम किया जाए।
छ्वी थ्येन खाई ने कहा कि चीन राष्ट्रीय शासन व्यवस्था और शासन क्षमता का आधुनिकीकरण करने का लक्ष्य प्राप्त करने में जुटा हुआ है। यह लगातार विकास करने की प्रक्रिया है। विश्वास है कि चीन वर्तमान महामारी की रोकथाम में बहुत कुछ अनुभव हासिल करेगा और बेहतर करेगा।
छ्वी थ्येनखाई ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों बड़े देश हैं और दुनिया में सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां भी हैं। दोनों देशों में समानता मौजूद है। इसके साथ चीन और अमेरिका की विभिन्न सभ्य प्रणाली भी है। दोनों को अपनी समस्या और चुनौति का सामना करना पड़ता है। दोनों देशों का विकास और भविष्य अपने राष्ट्रीय शासन पर निर्भर है।
(ललिता)