महामारी के खिलाफ़ लड़ाई की पहली पंक्ति में चीनी चिकित्सा कर्मचारियों पर कई देशों की मीडिया संस्थानों का ध्यान
चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने हाल ही में संवाददाता सम्मेलन में यह सूचना दी कि चीन में नये कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित चिकित्सा कर्मचारियों की संख्या 1716 रही, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन के अखबार गार्जियन, अमेरिका के अखबार वाशिंगटन पोस्ट और जर्मनी के ड्यूश प्रेस-एजेंटूर आदि अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया ने इस पर बड़ा ध्यान दिया है।
ब्रिटेन के अखबार गार्जियन के अनुसार चीन ने पहली बार नये कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित चिकित्सा कर्मचारियों की संख्या जारी की और कहा कि सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की वचह से चीन के चिकित्सा कर्मचारियों को अस्थायी कदमों से अपनी सुरक्षा करनी होगी। सुरक्षात्मक कपड़ों को बचाने के लिए, कुछ लोग लंबे समय तक खाना नहीं खाते हैं और पानी नहीं पीते हैं।
अमेरीका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग अनुसंधान और नीति केंद्र के अध्यक्ष माइकल टी. ओस्टरहोम ने अखबार वाशिंगटन पोस्ट पर प्रकाशित एक लेख में कहा कि चिकित्सा कर्मचारी नये कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई की पहली पंक्ति के सैनिक हैं। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए।
(वनिता)