सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए चीन के कदमों का रूसी अधिकारियों का उच्च मूल्यांकन

2020-02-16 15:28:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन में नोवेल कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अब तक रूस के विभिन्न जगतों ने महामारी की रोकथाम करने के लिए चीन को हर तरीके से सहयता दी और सक्रिय रूप से चीन के साथ वायरस की रोकथाम और नियंत्रण और वैज्ञानिक अनुसंधान में भाग लिया। हाल ही में रूस सरकार के अधिकारियों ने महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए चीन के कदमों का उच्च मूल्यांकन किया और चीन के साथ महामारी के खिलाफ़ लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया। रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 15 फरवरी को जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए चीन के कदमों की पारदर्शिता की बड़ी प्रशंसा की।

रूसी संसद-डूमा के पहले उपाध्यक्ष, रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पहले उप सचिव, रूस-चीन मित्रता संघ के अध्यक्ष इवान मेलनिकोव ने 14 फरवरी को संघीय समाचार एजेंसी के साथ इंटरव्यू में कहा कि चीन पर महामारी का आर्थिक असर जल्द ही बहाल होगा, मज़बूत रूस-चीन संबंध द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक विकास का महत्वपूर्ण गारंटी बनेगा।

उस दिन रूस-चीन मित्रता संघ का वार्षिक सम्मेलन मास्को में आयोजित हुआ। मेलनिकोव ने सम्मेलन में कहा कि महामारी के सामने चीनी जनता की मज़बूत एकजुटता दिखाई गई। रूस-चीन मित्रता संघ को विश्वास है कि चीन निश्चित रूप से महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेगा, 2020 रूस चीन सिलसिलेवार मित्रवत कार्यवाहियां सुचारू रूप से आयोजित होंगी।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories