सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

2020-02-16 15:13:54
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

वांग यी ने जापान द्वारा नये कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन को दिये गये समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि चीन जापान के साथ अर्थव्यवस्था, व्यापार और लोगों की आवाजाही समेत विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को बनाए रखकर चीन-जापान रणनीतिक पारस्परिक लाभ वाले संबंधों को नयी मंज़िल पर पहुंचाना चाहता है।

मोटेजितोशिमित्सु ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में चीन ने बड़ी कोशिश की ।जापान इसकी बड़ी प्रशंसा करता है ।जापान चीन का पूरा समर्थन करता रहेगा ।जापान चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग और गहराएगा ।

उस दिन वांगयी ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांगक्युंगव्हा से भी मुलाकात की ।

वांग यी ने कहा कि नये कोरोना वायरस के निपटारे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर पड़ोसी देशों की पारस्परिक समझ और सहयोग की जरूरत है ।चीन दक्षिण कोरिया को दिये गये मूल्यवान समर्थन और राहत के लिए धन्यवाद देता है ।चीन दक्षिण कोरिया के साथ संपर्क मज़बूत कर रणनीतकि साझेदारी के विकास को आगे बढ़ाएगा ।

कांगक्युंगव्हा ने कहा कि दक्षिण कोरिया महामारी के मुकाबले में चीन सरकार और जनता की बड़ी कोशिश की प्रशंसा करता है और चीन के साथ सहयोग जारी रखेगा ।दक्षिण कोरिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने को तैयार है। (वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories