वांग यी ने 56 वें म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन पर भाषण दिया
15 फरवरी को चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी ने जर्मनी में 56वें म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया और पूर्व व पश्चिम के अंतर को पार कर बहुपक्षवाद लागू करो नाम का भाषण दिया।
वांग यी ने अपने भाषण में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के दृढ़ नेतृत्व में चीनी जनता की नये कोरोना वायरस का एकजुट मुकाबला करने की कहानी सुनायी ।उन्होंने कहा कि चीन सरकार के कड़े कदमों से उल्लेखनीय परिणाम नज़र आ रहे हैं ।चीन को इस महामारी को पराजित करने का पक्का विश्वास और क्षमता है ।इस महामारी के बाद चीनी अर्थव्यवस्था अधिक स्वस्थ और निरंतर पथ आगे बढ़ेगी ।चीनी जनता अधिक दृढ़ता से चौतरफा खुशहाल समाज पूरा करेगा और गरीबी से छुटकारा पाकर चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की ओर बढ़ेगी ।
वांग यी ने कहा कि वैश्विक प्रशासन मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय समन्वय को मजबूत करना वर्तमान में नाजुक कार्य है ।हमें पूर्व और पश्चिम के बंटवारे के साथ दक्षिण और उत्तर की दूरी को पारकर सच्चे मायने में मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण करने की जरूरत है।
उन्होंने बहुपक्षवाद के कार्यांवयन पर चार सूत्रीय विचार रखे यानी समान विकास का अनुसरण किया जाए, बड़े देश खुद बहुपक्षवाद लागू करें, अंतरराष्ट्रीय मापदंडों की सुरक्षा की जाए और साझे भविष्य के लिये जागरूकता बढ़ायी जाए।
(वेइतुंग)