सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चार चीनी एनसीपी रोगी मलेशिया में स्वस्थ होकर अस्पताल से निकले

2020-02-15 16:40:24
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

14 फ़रवरी को चार चीनी एनसीपी रोगी मलेशिया के अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ होकर बाहर निकले। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के उप मंत्री ली वनछाए और मलेशिया स्थित चीनी राजदूत बाई थ्येन ने उन का स्वागत किया।

मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार उन चार रोगियों की उम्र 2 से 66 वर्षों के बीच है। मलेशिया स्थित चीनी राजदूत बाई थ्येन ने कहा कि ये चार व्यक्ति सिंगापुर में एक रोगी के रिश्तेदार हैं। उन्हें मलेशिया में अच्छा उपचार मिला, और उन्होंने मलेशिया की जनता की सद्भावना को अच्छी तरह से महसूस किया है।

बाई थ्येन के अनुसार उक्त चार लोग मलेशिया को बहुत धन्यवाद देते हैं। यहां उन्होंने अच्छा उपचार व व्यवहार प्राप्त किया और मलेशियाई जनता की सद्भावना को भी महसूस किया। साथ ही उन्होंने उन की सेवा देने वाले मलेशिया के चिकित्सकों व नर्सों को चीन की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया कि जब नोवेल कोरोना वायरस की महामारी चली जाएगी, तो वे वूहान में मलेशियाई चिकित्सकों व नर्सों का स्वागत करेंगे।

मलेशिया के उप स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन चार रोगियों को अस्पताल में सामान्य उपचार किया गया। उन्होंने मुख्य तौर पर स्व प्रतिरक्षा से वायरस को दूर किया। उन्होंने कहा कि मलेशिया चीन के साथ एनसीपी के इलाज व दवा के प्रति और घनिष्ठ आदान-प्रदान करेगा।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories