जनता से संयम रखने की अपील की ली हसिएन लूंग ने
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसिएन लूंग ने हाल ही में सिंगापुर में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के फैलने की स्थिति पर टीवी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि महामारी समाज की एकजुटता की परीक्षण दे रही है। आशा है जनता मन में शांत रहकर सामान्य जीवन बिता सकेंगी।
अपने भाषण में ली हसिएन लूंग ने कहा कि हाल ही में एनसीपी मामलों की मृत्य दर ऊंची नहीं है। लेकिन अगर पुष्ट मामलों की संख्या निरंतर रूप से बढ़ेगी, और सभी संदिग्ध रोगी अस्पताल में अलगाव करेंगे। तो सिंगापुर के अस्पताल सक्षम नहीं होंगे। इसलिये सरकार ने हल्के रोगियों को फैमिली डॉक्टर से सलाह लेकर घर में आराम करने का प्रोत्साहन दिया। बुजुर्गों, बच्चों व अन्य जटिलताओं के साथ रोगियों का अस्पताल में इलाज किया जाना चाहिये।
साथ ही ली हसिएन लूंग ने बल देकर कहा कि महामारी समाज की एकजुटता की परीक्षण दे रही है। आशा है जनता मन में शांत रह सकेंगी। क्योंकि डर वायरस से और घातक है। हमें साहस के साथ इस मुश्किल समय को एक साथ बिताना चाहिये।
गौरतलब है कि 13 फ़रवरी तक सिंगापुर में कुल 58 एनसीपी मामलों की पुष्टि की गयी है। सिंगापुर में संक्रामक मामलों की संख्या सभी मामलों के 60 प्रतिशत तक पहुंची।
चंद्रिमा