दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति ने जनता से आर्थिक विकास पर विश्वास बढ़ाने का आह्वान किया
स्थानीय समयानुसार 13 फ़रवरी को दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति मातामेला सैरिल रामाफ़ोसा ने वर्ष 2020 सरकारी कार्य रिपोर्ट जारी की। उन्होंने जनता से मिल-जुलकर आर्थिक मुश्किलों का मुकाबला करने और आर्थिक पुनरुत्थान प्राप्त करने का आह्वान किया।
13 तारीख की रात को रामाफ़ोसा ने केपटाउन में संसद को नये साल की सरकारी कार्य रिपोर्ट दी। यह वर्ष 2018 में दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति बनने के बाद उन द्वारा जारी चौथी कार्य रिपोर्ट है। पहले की कार्य रिपोर्ट की तरह रामाफ़ोसा ने दो घंटों तक चले भाषण में बारी बारी से आर्थिक विकास और रोजगार की वृद्धि पर बल दिया।
उन्होंने इस बात का स्वीकार किया कि दक्षिण अफ़्रीका के आर्थिक पुनरुत्थान में बहुत मुश्किलें सामने आईं। उन में बिजली के अभाव से दक्षिण अफ़्रीका की अर्थव्यवस्था को बड़ी हानि पहुंचेगी।
उन्होंने बल देकर कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद दो सालों में उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के आर्थिक विकास में मौजूद कुछ गतिरोध को दूर किया है। अब व्यापार का वातावरण बेहतर बन रहा है, विदेशी पूंजी भी क्रमशः प्रवेश कर रही है। अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ विकसित हो रही है। जिससे आर्थिक पुनरुत्थान के लिये मजबूत आधार तैयार हुआ है।
चंद्रिमा