जापान में फंसे वूहान पर्यटकों को घर वापस भेजने के लिये चीनी दूतावास ने और एक चार्टर बढ़ाया
जापान स्थित चीनी दूतावास ने 14 फ़रवरी को यह सूचना दी कि हाल ही में हूपेई खास तौर पर वूहान के चीनी व्यक्तियों को जापान में मिली वास्तविक मुश्किलों के मद्देनजर जापान स्थित चीनी दूतावास ने एयर चाइना से उन पर्यटकों को घर में वापस भेजने के लिये और एक चार्टर बढ़ाने का आग्रह किया। वे लोग, जो घर वापस जाना चाहते हैं, जल्द ही क्यूआर कोड स्कैन करने से व्यक्तिगत जानकारी का पंजीकरण और उड़ान बुकिंग कर सकेंगे। इस की समय सीमा 16 फ़रवरी के 0 बजे तक समाप्त होगी।

उड़ान का ठोस प्रबंध निम्न है:
पहला, उड़ान नंबर:सीए081
दूसरा, उड़ान का समय:16 फ़रवरी को विमान 15:15 टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा, और 18:15 वूहान पहुंचेगा।
तीसरा, उड़ान का खर्च:इकोनॉमी क्लास के लिये प्रति व्यक्ति 2650 युआन आरएमबी और बिजनेस क्लास के लिये प्रति व्यक्ति 6770 युआन आरएमबी
चौथा, निःशुल्क सामान भत्ता:इकोनॉमी क्लास के लिये हैंड लगेज़ एक, जिस का वज़न 5KG है। चेक इन लगेज दो, जिन का वज़न 23KG है। बिजनेस क्लास के लिये हैंड लगेज़ एक, जिस का वज़न 8KG है। चेक इन लगेज़ दो, जिन का वज़न 32KG है।
पांचवा, स्वास्थ्य स्थिति की मांग:बोर्डिंग से पहले शारीरिक तापमान की जांच करना है। एनसीपी के संदिग्ध व्यक्ति बोर्डिंग नहीं कर सकेंगे।
छठा, टिकट खरीदने वाले पर्यटक उसी दिन 13:00 से पहले टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डा पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल की पहली मंजिल के एस. काउंटर में चेक-इन औपचारिकताएं करेंगे।
चंद्रिमा