अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने चौथी बार ह्वावेई के प्रति कुछ व्यापार पाबंदी स्थगित की
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने 13 फ़रवरी को एक अंतरिम जनरल लाइसेंस को 45 दिनों तक स्थगित करने की घोषणा की। जिससे चौथी बार अमेरिका में ह्वावेई तथा उस के अधीन कंपनियों के उत्पादों व सेवाओं के प्रति कुछ व्यापार पाबंदी को स्थगित किया गया, ताकि अमेरिकी कंपनियों व उपभोक्ताओं को इस पाबंदी से हानि न पहुंचे।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने उसी दिन बयान जारी कर कहा कि अंतरिम जनरल लाइसेंस में अमेरिकी उद्यमों को यह अनुमति मिली कि वे 1 अप्रैल से पहले ह्वावेई और उस के अधीन कंपनियों के साथ विशेष व सीमित निर्यात, पुनःनिर्यात, उत्पादों या तकनीकों का स्थानांतरण आदि व्यापार कर सकेंगे।
बयान में यह कहा गया है कि इसे स्थगित करने की आवश्यकता है। जिससे अमेरिका में मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाता, खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के ऑपरेटर्स निरंतर रूप से सुरक्षा के साथ वर्तमान की दूरसंचार नेटवर्क का संचालन कर सकेंगे। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय आगामी 45 दिनों में इस बात का फैसला करेगा कि अंतरिम जनरल लाइसेंस को और स्थगित किया जाएगा या नहीं।
चंद्रिमा