महामारी के रोकथाम कार्य के लिए चीन के प्रयास की प्रशंसा
नोवल कोरोना वायरस ने विश्व के विभिन्न देशों का बड़ा ध्यान खींचा है। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के उप मंत्री अब्दुल रखीब अल-हाइदेरी ने हाल में सीएमजी के पत्रकार के साथ साक्षात्कार में चीन द्वारा महामारी के रोकथाम कार्य के लिए दिये गये प्रयास के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि चीन सरकार और जनता अवश्य ही महामारी के मुकाबले में विजय पा सकेगी।
अल-हाइदेरी ने कहा कि संकट के सामने चीन द्वारा प्रदर्शित एकता आश्यचर्यजनक है। चीन ने चिकित्सक संरचनाओं के निर्माण और संसाधनों के तैनात में उच्च गुणवत्ता दिखायी है, जो बहुत सराहनीय है। लेकिन कुछ पश्चिमी मीडिया संस्थाएं अफवाह फैलाने में व्यस्त रहीं। पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस राजनीतिक वायरस से लाये गये कुप्रभाव से सतर्क रहना चाहिए।
सर्बिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीएमजी के साथ साक्षात्कार में भी कहा कि नोवल कोरोना वायरस की महामारी अचानक आयी, लेकिन इस महामारी से विश्व ने फिर एक बार एक जिम्मेदाराना देश के निष्पादन को देखा है। विश्वास है कि चीन जल्द ही महामारी के मुकाबले में विजय पा सकेगा।
(श्याओयांग)