ईरान के खिलाफ बल प्रयोग को सीमित रखने पर प्रस्ताव जारी
अमेरिकी सीनेट ने 13 फरवरी को राष्ट्रपति द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्यवाई करने को सीमित रखने पर एक प्रस्ताव पारित किया।
सीनेट ने पक्ष में 55 मतों और विपक्ष में 45 मतों से इस प्रस्ताव को पारित किया। प्रस्ताव ने राष्ट्रपति से कांग्रेस के अधिकार न सौंपने की स्थिति में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्यवाई न करने की मांग की।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 फरवरी को सोशिल मीडिया पर सीनेट से इस प्रस्ताव को वीटो देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब ईरान के सामने रियायत देने का वक्त नहीं है।
गौरतलब है कि इस साल के 3 जनवरी को ईरान की क्रांतिकारी रक्षक सेना के एक कमांड बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर अमेरिकी सेना के हवाई हमले में मारे गये। अमेरिकी कांग्रेस के अनेक सांसदों ने ट्रम्प के हमले से पहले कांग्रेस को नहीं बताने के प्रति असंतोष प्रकट किया।
(श्याओयांग)