विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञः नए कोरोना वायरस महामारी खत्म करने पर आशावान
2020-02-14 11:15:15

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी और संक्रामक रोग विशेषज्ञ रॉबर्ट स्टीफ़न ने 13 फरवरी को कहा कि महामारी की रोकथाम में चीन द्वारा की गई बड़ी कोशिश के मद्देनज़र महामारी पर अंततः नियंत्रण करना आशावान है। उन्होंने कहा कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं, लेकिन आत्म सुरक्षा में सतर्कता बढ़ाना चाहिए।
रॉबर्ट स्टीफ़न ने कहा कि चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और पूरी दुनिया ने अनुभव इकट्ठा कर पूर्ण तैयारी की है। नए कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में चीन ने बड़ा योगदान किया और दुनिया के साथ सहयोग किया। वर्तमान स्थिति से देखा जाए तो इस महामारी पर अंततः विजय पाने पर हम आशावान हैं।
उन्होंने कहा कि नए कोरोना वायरस में परिवर्तन होने की संभावना है, इसलिए दैनिक जीवन में आत्म सुरक्षा करना आवश्यक है। लेकिन लोगों को ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।
(ललिता)