हीरा राजकुमारी नामक क्रूज जहाज में एनसीपी के नये 44 मामलों की पुष्टि
जापानी मीडिया एनएचके की 13 फ़रवरी की रिपोर्ट के अनुसार जापानी स्वास्थ्य, श्रम व कल्याण मंत्रालय ने कहा कि योकोहामा बंद्रगाह के क्रूज जहाज हीरा राजकुमारी में सवार यात्रियों में एनसीपी के नये 44 मामलों की पुष्टि की गयी। जिससे इस जहाज पर सवार कुल 218 लोग नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया से ग्रस्त हो चुके हैं।
इस घटना के प्रति जापान सरकार ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बूढ़ों, अंतर्निहित बीमारी वाले यात्रियों, और केबिन में बिना खिड़की वाले यात्रियों के प्रति अगर उन की वायरस जांच में नकारात्मक परिणाम मिला, तो ऐसी स्थिति में अगर वे जहाज से बाहर जाना चाहते हैं, तो उन्हें जापान सरकार द्वारा तैयार स्थान में स्थानांतरित किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि हीरा राजकुमारी क्रूज जहाज में 56 देशों व क्षेत्रों से आए कुल 2666 यात्री व 1045 नाविक सवार थे। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीनी हांगकांग के एक 80 वर्षीय पर्यटक को हांगकांग पहुंचने के बाद एनसीपी मामले की पुष्टि की गयी। 3 फ़रवरी को यह क्रूज जहाज योकोहामा पहुंचने के बाद जापान सरकार ने दसेक व्यक्तियों से गठित एक दल भेजकर जहाज की जांच की। जहाज पर लगभग 3700 लोगों से 19 फ़रवरी तक वहां अलगाव करने का आग्रह किया गया।
चंद्रिमा