डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक:कोविद-19 डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक:कोविद-19 मानव जाति का समान दुश्मन है

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने 12 फरवरी को जोर दिया कि कोविद-19 मानव जाति का समान दुश्मन है। हम सिर्फ एकजुट कर ही महामारी के मुकाबले में विजय पा सकेंगे। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि चीन द्वारा अपनाए गए बड़े पैमाने वाली वायरस की रोकथाम कार्यवाई ने विश्व के अन्य क्षेत्रों में इस वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने से बचाया है।
दो दिवसीय कोविद-19 के वैश्विक अनुसंधान और नवाचार मंच 12 फरवरी को जिनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ के मुख्यालय में संपन्न हुआ। टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने इस के बाद आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि महामारी की चुनौती के सामने हमें एक दूसरे का विरोध नहीं करना चाहिए, जबकि एकजुट होना चाहिए। उन्होंने चीन द्वारा महामारी के मुकाबले में किये गये प्रयास का सक्रिय मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि इस वक्त पर सब से अहम बात किसी एक देश पर प्रहार करना नहीं है, बल्कि एकजुट होकर कोविद-19 इस समान दुश्मन का मुकाबला करना है।
(श्याओयांग)