सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

आईएमएफ की महानिदेशक :चीन सरकार का कदम उचित है, महामारी के आर्थिक प्रभाव का आंकलन करना जल्दबाजी होगी

2020-02-13 12:21:54
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

स्थानीय समय के अनुसार 12 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की महानिदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने वाशिंगटन में चाइना मीडिया ग्रुप के साथ इंटरव्यू में कहा कि नये कोरोना वायरस महामारी की चीन सरकार की रोकथाम और नियंत्रण और आर्थिक कदम उचित है, महामारी के आर्थिक प्रभाव का आकलन करना जल्दबाजी होगी।

जॉर्जीवा ने कहा कि महामारी से प्रभावित लोग कठिन समय से गुजर रहे हैं, वर्तमान केंद्रीय कार्य को महामारी को नियंत्रित करने के लिए रखना सही है। आईएमएफ का विचार है कि महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने में चीन सरकार का कदम उचित है।जॉर्जीवा ने कहा कि चीनी सरकार ने गंभीर महामारियों वाले क्षेत्रों में व्यापक उपाय अपनाए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ जानकारी साझा की। आईएमएफ ने इसकी प्रशंसा की है।

जॉर्जीवा ने चीनी जन बैंक द्वारा हाल ही में उठाए गए सिलसिलेवार कदमों का स्वागत किया और इन सकारात्मक कदमों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि चीन और विश्व अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए चीन के निर्णय का बड़ा महत्व है। आईएमएफ इसे बड़ा महत्व देता है और चीन को विभिन्न तरीकों की मदद देने के लिए तैयार है।

जॉर्जीवा ने कहा कि जल्द ही जल्द महामारी पर नियंत्रण करने के बाद लक्षित आर्थिक प्रोत्साहन कदम उठाना चीन की अर्थव्यवस्था पर महामारी के प्रभाव को कम कर सकता है।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories