इटली की प्रमुख मीडिया ने सीएमजी से सहयोग करके महामारी की रिपोर्ट दी

2020-02-10 15:09:56
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

हाल के कई दिनों में चीन के नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया की स्थिति पर इटली की जनता ने बड़ा ध्यान दिया। इटली के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन, टीजीकोम 24 टीवी स्टेशन, Il जयोरनेल, मिलानो फ़ाइनेंज़ आदि प्रमुख मीडिया ने सीएमजी के इतालवी भाषा विभाग के साथ सहयोग करके लाइव कनेक्शन करने व लेख जारी करने से इतालवी लोगों को चीन में महामारी की नवीन स्थिति व रोकथाम कार्य की प्रगति को बताया।

इटली के सब से बड़ी टीवी स्टेशन मीडियासेट ग्रुप के टीजीकोम 24 टीवी स्टेशन ने अपने न्यूज़ लाइव प्रोग्राम डेंट्रो इ फ़ात्ती में कई बार सीएमजी के इतालवी भाषा विभाग के संवाददाता से लाइव कनेक्शन किया। लाइव कनेक्टेड प्रोग्राम में संवाददाता ने महामारी की ताज़ा स्थिति व संबंधित आंकड़ों का परिचय दिया। इसके अलावा चीन सरकार द्वारा उठाये गये कारगर कदम, महामारी से लड़ने में चीनी जनता का साहस और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भाग लेने के दौरान चीन का सकारात्मक रुख भी बताया गया।

इटली के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण अख़बार Il ज़योरनेल ने अपनी वेबसाइट पर सीएमजी की टिप्पणी《चीन में अर्थव्यवस्था के दीर्घकालीन विकास की रुझान नहीं बदलेगी》जारी की।

चंद्रिमा

शेयर