म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंट ने वांग यी से मुलाकात की
म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंट ने 7 दिसंबर को नेप्यिडाओ में चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि चीन और म्यांमार अच्छे पड़ोसी देश हैं। चीन म्यांमार का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने वाले विकास- रास्ते पर चलने का डटकर समर्थन करता है।
वांग यी ने कहा कि अगले साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ होगी। चीन म्यांमार के साथ पूर्व सहयोग के सफल अनुभवों के आधार पर भावी विकास की योजना बनाने और इसे मनाने की श्रृंखलात्मक गतिविधियां अच्छी तरह चलाने को तैयार है ताकि चीन- म्यांमार सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी नये युग में प्रवेश करें ।
विन म्यिंट ने बताया कि चीन और म्यांमार के बीच भाई जैसी भावना का लंबा इतिहास है। म्यांमार लंबे समय से चीन के दिये गये समर्थन का आभारी है ।आशा है कि दोनों पक्ष अगले साल राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ का मौका पकड़कर पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत कर एक पट्टी एक मार्ग निर्माण में तेजी लाएंगे, आर्थिक गारियाले के चौतरफा निर्माण को बढ़ाएंगे और व्यापार ,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करेंगे।
(वेइतुंग)

