हांगकांग में गड़बड़ी मचाने वाली कोई भी कुचेष्टा असफल होगी : वांग यी
2019-11-25 16:36:06
चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने 25 नवम्बर को जापान की राजधानी टोक्यो में जापानी मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हांगकांग की स्थिति में कैसा भी परिवर्तन आ जाए, यह बहुत स्पष्ट है कि हांगकांग चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न अंग है और चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। हांगकांग में गड़बड़ी मचाने और हांगकांग की स्थिरता व समृद्धि को नुकसान पहुंचाने वाली कोई भी कुचेष्टा जरूर असफल होगी।
(श्याओ थांग)

