आयात एक्सपो के जरिए चीन को अधिक निर्यात करने की उम्मीद – मिस्र व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय
दूसरा चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो शुरू होने जा रहा है। मिस्र के 22 उद्यम इसमें भाग लेंगे। मिस्र के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के निर्यात विकास प्राधिकरण के निदेशक अब्देल अजीज अल-शेरिफ ने कहा कि आयात एक्सपो ने मिस्र के उत्पादों को चीन में प्रवेश करने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर प्रदान किया है। मिस्र इसके लिए भी तत्पर है।
शेरिफ ने कहा कि इस बार एक्सपो में भाग लेने वाले 22 उद्यमों में से एक तिहाई उद्यमों ने प्रथम एक्सपो में भी भाग लिया था। इस बार मिस्र के कुल 243 वर्ग मीटर वाले प्रदर्शनी क्षेत्र में कृषि, खाद्य, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। शेरिफ ने कहा कि इस एक्सपो के दौरान मिस्र चीन के साझेदारी के साथ मिस्र में संयुक्त रूप से परियोजनाएं शुरू करने पर चर्चा करेगा। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के उत्पाद एक-दूसरे के देश में लोकप्रिय बनेंगे।
शेरिफ का मानना है कि चीन द्वारा आयोजित आयात एक्सपो वैश्विक व्यापार के उदारीकरण का पालन करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी एक बहुत अच्छा मौका है, जो विभिन्न देशों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के चीन के साथ आदान-प्रदान करने के लिए भी मदद प्रदान कर सकेगा।
(नीलम )



