ब्रिक्स देशों की तीसरी मीडिया संयुक्त फोटो प्रदर्शनी साओ पाउलो में आयोजित

2019-10-31 14:52:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/5

स्थानीय समय के अनुसार 30 अक्तूबर को सुबह ब्रिक्स देशों की तीसरी मीडिया संयुक्त फोटो प्रदर्शनी ब्राज़ील के साओ पाउलो में उद्घाटित हुई। 5 ब्रिक्स देशों के 15 प्रमुख मीडिया संस्थाओं द्वारा प्रदान की गई लगभग सौ फ़ोटो को प्रदर्शित किया गया, जिससे ब्रिक्स देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, प्राकृतिक सुंदरता और सहयोग का फल दिखाया गया।

वर्तमान फोटो प्रदर्शनी का प्रमुख मुद्दा है ब्रिक्स देशों की जय और भविष्य को साझा करो। चीनी समाचार एजेंसी शिंगह्वा और ब्राज़ील के सीएमए ग्रुप ने इसका आयोजन किया। यह जल्द ही उद्घाटित ब्रिक्स देशों के मीडिया के चौठे उच्च स्तरीय मंच की एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है।

चीनी समाचार एजेंसी शिंगह्वा के मुख्य संपादक ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि प्रदर्शनी के फोटो से ब्रिक्स देशों की खुले, समावेशी, सहयोग और समान जीत की भावना दिखाई गई है। ब्रिक्स देशों के मीडिया संपर्क और सहयोग करेंगे, समान रूप से ब्रिक्स सहयोग की नई कहानी और अच्छी कहानी बताएंगे, जिससे पूरी दुनिया को ब्रिक्स देशों के विकास की बड़ी आवाज़ सुन सकती है।

(वनिता)

शेयर