बगदाद में कर्फ्यू
इराक की राजधानी बगदाद के ऑपरेशनल कमांड ने 28 अक्तूबर को घोषणा की कि इराक के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहने की वजह से उसी रात को कर्फ्यू शुरू हो गया।
बयान के अनुसार उसी दिन आधी रात से कर्फ्यू शुरू हुआ, जिसकी समय अवधि 12 बजे से तड़के 6 बजे तक है। इसी दौरान किसी भी वाहन, व्यक्ति को बगदाद की सड़कों पर आने-जाने की इजाजत नहीं है। कर्फ्यू को हटाये जाने की सूचना को बाद में घोषित किया जाएगा। बयान के अनुसार कर्फ्यू लगाने का लक्ष्य प्रदर्शनकारियों की रक्षा करना है। और साथ ही बगदाद के लोगों से सामाजिक हितों के लिए तालमेल बढ़ाने की अपील की गयी।
इराक में 1 से 9 अक्तूबर तक विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें सरकार के भ्रष्टाचार, अप्रभावी सेवा, उच्च बेरोजगारी दर का विरोध किया गया। इस बारे में इराक सरकार ने सुधार योजना पेश की, जिसमें निम्न आय वर्ग के लिए रियायती आवास का निर्माण करना, बेरोज़गारों को भत्ता देना, युवा उद्यमियों के लिए व्यवसाय पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना और प्रशिक्षण व ऋण प्रदान करना शामिल हैं।
मीनू


