ब्रेक्जिट की समय सीमा फिर बढ़ी

2019-10-29 11:24:12
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों ने ब्रिटेन द्वारा प्रस्तुत यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की समय सीमा को 31 जनवरी 2020 तक बढ़ाने के आवेदन पर सहमति जतायी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने 28 अक्तूबर को ट्विटर पर यह बात कही।

ब्रिटेन की लोकसभा ने 19 अक्तूबर को एक संशोधन का प्रारूप पारित किया, जिसमें न केवल ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ के बीच संपन्न यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के नये समझौते पर मतदान लंबित किया गया, बल्कि बोरिस जॉनसन को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की समय सीमा बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ को मजबूरन पत्र भेजना पड़ा। उसी दिन बोरिस जॉनसन ने डोनाल्ड टस्क को पत्र भेजा, जिसमें ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की समय सीमा को 31 अक्तूबर से 31 जनवरी 2020 तक बढ़ाया गया।

मीनू

शेयर