अल्बर्टो फर्नांडीज अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति बने

2019-10-28 15:30:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

अर्जेंटीना का आम चुनाव 27 अक्तूबर को आयोजित हुआ। विपक्षी पार्टी फ्रेंते डे टोडोस के उम्मीदवार अल्बर्टो फर्नांडीज 47 प्रतिशत से अधिक वोट से वर्तमान राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री को हराकर 54वें राष्ट्रपति बने। उनका कार्यकाल चार साल का है और 10 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने 27 अक्तूबर को घोषणा की कि 92.83 प्रतिशत मतों की गणना से पता चला कि फर्नांडीज़ और पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना से गठित दल ने 47.88 प्रतिशत मत प्राप्त किए, जबकि वर्तमान राष्ट्रपति मैक्री को 40.6 फीसदी मत मिले। अर्जेंटीना के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में 45 प्रतिशत वोट पाने वाले उम्मीदवार सीधे निर्वाचित होंगे। इसलिए फर्नांडीज अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति बने हैं। मैक्री ने हार मान ली है और नागरिकों के समर्थन के लिए आभार जताया।

27 अक्तूबर को 3 करोड़ 38 लाख 40 हज़ार से अधिक मतदाताओं ने अर्जेंटीना के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति 1 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों में वोट डाला। भागीदारी दर 81 प्रतिशत से अधिक है।

(ललिता)

शेयर