आईएस का सर्वोच्च लीडर अमरीकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया : अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 27 अक्तूबर को व्हाइट हाउस में घोषणा की कि उग्रवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सर्वोच्च सरगना अबू-बकर अल-बगदादी ने पश्चिमोत्तर सीरिया में हुए अमरीकी सेना के एक स्पेशल ऑपरेशन में खुद को मार लिया।
ट्रंप ने बताया कि अमरीकी सेना ने 26 अक्तूबर की रात पश्चिमोत्तर सीरिया में एक ऑपरेशन किया जिस दौरान बग़दादी ने अपने आप को आत्मघाती जैकेट के धमाके से उड़ा दिया। बाद में मृतक की पहचान की पुष्टि की गयी कि वह बगदादी था।
ट्रंप ने यह भी बताया कि ऑपरेशन में किसी अमरीकी सैनिक की मौत नहीं हुई है लेकिन बग़दादी के कई अनुयायी मारे गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस ऑपरेशन से अमरीकी सेना को 'बहुत-सी संवेदनशील जानकारियां और चीज़ें' बरामद हुई हैं।
डोनल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए रूस, तुर्की, इराक और सीरिया का धन्यवाद भी किया
मीनू



