चीनी प्रकाशकों ने चीन-विदेशी प्रकाशन का सहयोग मजबूत करने के लिए की कोशिश

2019-10-20 16:52:42
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

71वें फ्रैंकफर्ट अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित हुआ। सौ से ज्यादा चीनी प्रकाशकों ने इस दौरान कई शानदार सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित की।

फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल बुक फेयर का पहले दिन चीन के शिनशिंग प्रकाशन गृह और अमेरिकी जोय लर्निंग ग्रुप ने सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। दोनों वैश्विक युवा पाठकों की मांग के आधार पर एक साथ श्रृंखला पढ़ने वाली पाठ्य सामग्री का प्रकाशन करेंगे। शिनशिंग प्रकाशन गृह और अमेरिकी जोय लर्निंग ग्रुप के बीच सहयोग चीनी पुस्तकों के अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन के लिए लाभदायक है।

इसके अलावा, चीन के ग्वांग चोंग पीपुल्स प्रकाशन गृह और रूसी शैक्षणिक और अनुसंधान प्रेस ने 18 अक्तूबर को दो चीनी पुस्तकों के कॉपीराइट निर्यात अनुबंध विनिमय समारोह आयोजित किया। सी शैक्षणिक और अनुसंधान प्रेस के प्रतिनिधि ने कहा कि ये दोनों चीनी पुस्तकें रूसी लोगों को अच्छी तरह से चीन से जुड़ी जानकारी समझाएंगी।

(मीरा)

शेयर