कातालोनिआ में मुठभेड़ जारी

2019-10-20 16:18:38
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

स्पेन के कातालोनिआ स्वायत्त क्षेत्र ने 2017 के अक्तूबर माह में स्पेन के संविधान अदालत की सुनवाई को नजरअंदाज कर स्वतंत्रता का जनमत-संग्रह किया। स्पेनिश सरकार ने उस साल के अक्तूबर के अंत में इस क्षेत्र के स्वायत्त क्षेत्र के अधिकार को वापस ले लिया। 14 अक्तूबर को स्पेन की सर्वोच्च अदालत ने कातालोनिआ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष ओरिओल चुनख्रेस आदि 9 स्वतंत्रता के समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इस के बाद बार्सिलोना में निरंतर विरोध गतिविधियां और मुठभेड़ नज़र आई हैं। हिसंकों ने सार्वजनिक संरचनाओं को बर्बाद किया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिससे शहर डांवाडोल में फंस गया। पुलिसकर्मियों ने लाठियों और बख्तरबंद वाहनों से सफ़ाई का अभियान चलाया। हांगकांग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के बजाय इस बार यूरोप और अमेरिका के कई देशों की सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और मीडिया संस्थाओं ने खुद के हितों पर ख्याल कर खामोश रहने का विकल्प चुना। पश्चिमी देशों की मीडिया संस्थाओं ने भी इस के बारे में ज्यादा रिपोर्टें नहीं दीं। जबकि हांगकांग की परिस्थिति के बारे में उन्होंने बार बार रिपोर्टें दीं। पश्चिमी देशों का दोहरा मापदंड बहुत साफ़ दिखता है।

भारतीय विद्वान एम.डी.नालापात ने 18 अक्तूबर को पाकिस्तान ऑबजर्वर में लेख लिखकर कहा कि कातालोनिआ यूरोपीय संघ की खामोशी को नहीं भूलेगा। यूरोपीय संघ खुद की स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय का समर्थक मानता है और अकसर विश्व के अन्य देशों की आलोचना करता रहता है। लेकिन इस कार्यवाई में कुछ अपवाद भी हैं। उदाहरण के लिए यूरोपीय संघ अकसर लीबिया और सीरिया आदि देशों में नाटो के सदस्य देशों द्वारा मानवाधिकार संकट की रचना को नजरअंदाज करता है।

(श्याओयांग)

शेयर