कई देशों के कम्युनिस्ट पार्टी नेता बने चीन की उपलब्धियों के प्रशंसक

2019-10-19 13:55:08
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

18 से 20 अक्तूबर तक 21वें विश्व कम्युनिस्ट पार्टी और लेबर पार्टी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तुर्की के इजमिर में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों की कम्युनिस्ट पार्टी और लेबर पार्टी के नेताओं ने नए चीन की स्थापना के बाद पिछले 70 सालों में प्राप्त महान उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया और माना कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत“बेल्ट एंड रोड”वाली पहल न केवल वैश्विक आर्थिक विकास के लिए लाभदायक है, बल्कि मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय को बखूबी अंजाम दिए जाने के लिए भी मददगार सिद्ध होगा।

हंगरी की लेबर पार्टी के अध्यक्ष ग्युला थुर्मर चीन के विकास पर ध्यान देते हैं। उनके विचार में 70 साल पहले, चीन लोक गणराज्य की स्थापना एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना है। नए चीन की स्थापना से विश्व इतिहास की प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय विकास के ढांचे में परिवर्तन आया है। पिछले 70 सालों में चीन ने अर्थतंत्र, समाज, राजनीति, संस्कृति और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महान कामयाबियां प्राप्त कीं, इसका श्रेय मेहनती चीनी जनता और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व को जाता है।

साल 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने“बेल्ट एंड रोड”पहल प्रस्तुत की, 160 से ज्यादा देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चीन के साथ“बेल्ट एंड रोड”के सह-निर्माण वाले सहयोगी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए। दक्षिण अफ्रीका की कम्युनिस्ट पार्टी के द्वितीय उप महासचिव क्रिस मतलहको ने कहा कि“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण से मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय को बखूबी अंजाम दिए जाने के लिए हितकारी सिद्ध होगा।

साल 2017 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में संशोधित“सीपीसी संविधान”ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा को पार्टी संविधान में शामिल किया। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य विष्णु रिजल ने कहा कि शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा मार्क्सवाद के चीन में विकास का नया फल है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग चीन और विश्व का नेतृत्व कर सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(श्याओ थांग)

शेयर