चीन-रूस "सहयोग-2019" संयुक्त आतंक-रोधी अभ्यास

2019-10-19 14:43:24
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/6

चीनी सशस्त्र पुलिस और रूसी राष्ट्रीय रक्षक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित आतंक-रोधी अभ्यास 18 अक्तूबर को रूस के नये साइबेरिया शहर के उपनगर में समाप्त हुआ। अभ्यास में शिरकत दोनों देशों के सिपाहियों ने 30 कोर्स का अभ्यास और आदान-प्रदान समाप्त किया।

इस संयुक्त अभ्यास का प्रमुख विषय है आतंकवाद पर प्रहार करना। दोनों देशों के सिपाहियों ने एकीकृत संगठन में विभाजित होकर बेसिक अभ्यास, सामरिक सहयोग तथा व्यापक टकराव आदि तीन चरणों में कुल तीसेक कोर्सों का अभ्यास किया।

चीनी सशस्त्र पुलिस के कमांडर तथा रूस के राष्ट्रीय रक्षक के कमांडर ने समापन समारोह में भाग लिया। चीनी कमांडर जंग च्या काई ने कहा कि इस संयुक्त अभ्यास से नये युग में चीन-रूस रणनीतिक सहयोग संबंधों को आगे बढ़ाने का कदम भी है। इससे दोनों पक्षों के आतंक-रोधी क्षमता और संयुक्त कार्यवाही करने वाली शक्ति पर जोर दिया गया है। रूसी कमांडर निक्टर ज़ोलोतोव ने कहा कि दोनों पक्षों के सिपाहियों ने अपने देश की रक्षा करने और शांघाई सहयोग संगठन के भीतर मिशन अपनाने की क्षमता दिखायी है।

( हूमिन )

शेयर