संयुक्त राष्ट्र : चीन की 70वीं राष्ट्रीय दिवस का सत्कार समारोह आयोजित

2019-09-21 15:54:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5
संयुक्त राष्ट्र में 70वीं चीनी राष्ट्रीय दिवस की खुशियां मनाने का सत्कार समारोह

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधिमंडल के निवास स्थल पर 20 सितंबर की रात को भव्य सत्कार समारोह का आयोजन हुआ। यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि चांग च्युन और पत्नी, उप स्थाई प्रतिनिधि वू हाईथाओ और पत्नी विभिन्न देशों के अतिथियों के साथ मिलकर चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाईं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संदेश भेजकर बधाई दी। 74वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिज्जनी मुहम्मद-बंदे, संयुक्त राष्ट्र स्थाई मामले पर उप महासचिव अमिना जे. मोहम्मद, संयुक्त राष्ट्र विकास योजना कार्यालय के प्रधान अचिम स्टेनर, बाल कोष की कार्यकारी अध्यक्षा हेनरीटा एच. फ़ोर आदि यूएन उच्च अधिकारियों, अमेरिका, रूस, भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान और सिंगापुर आदि देशों के यूएन स्थित राजदूतों, चीनी कर्मचारियों और देसी-विदेशी पत्रकारों समेत करीब 600 लोगों ने समारोह में भाग लिया।

राजदूत चांग च्युन ने भाषण देते हुए कहा कि 70 साल पहले चीन लोक गणराज्य की स्थापना हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता मानव जाति के इतिहास में अभूतपूर्व अभियान चलाया। यह खोज करते हुए आगे बढ़ने के 70 साल हैं, यह परिश्रम करने के 70 साल हैं, यह चीन और विश्व की समान प्रगति वाले 70 साल हैं और चीनियों के सुन्दर घर का निर्माण करने वाले 70 साल हैं। चीन हमेशा से अपनी राष्ट्रीय स्थिति के आधार पर चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चीन अपना भाग्य और दुनिया के भाग्य को घनिष्ठ रूप से जोड़ता है। चीन ने वास्तविक उपलब्धियों से वैश्विक विकास के लिए चीनी प्रस्ताव पेश किया और नए मौका बनाया।

राजदूत चांग च्युन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक होने के नाते चीन संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर आगे बढ़ रहा है। दोनों घनिष्ठ सहयोगी साझेदार बन चुके हैं। चीन हमेशा से बहुपक्षवाद का रक्षक, विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता और संयुक्त राष्ट्र का दृढ़ समर्थक है। चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मकसद और सिद्धांत की दृढता के साथ रक्षा करता है। इसके साथ ही चीन संयुक्त राष्ट्र को कोर बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति की रक्षा करता है।

संयुक्त राष्ट्र स्थाई मामले पर उप महासचिव अमिना जे. मोहम्मेद ने महासचिव गुटेरेस द्वारा भेजे गए बधाई संदेश पढ़कर सुनाया। बधाई संदेश में कहा गया कि चीन संयुक्त राष्ट्र कार्य का दृढ़ समर्थक और भागीदार ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद का स्तंभ भी है। चीन कोर वाली भूमिका निभाता है। जलवायु परिवर्तन के मुकबाले में चीन की नेतृत्वकारी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के लिए चीन सैनिकों को भेजने वाला महत्वपूर्ण देश है। बधाई संदेश में गुटेरेस ने शांति व सुरक्षा, मानवाधिकार और विकास आदि क्षेत्रों में मौजूद वैश्विक चुनौतियों के मुकाबले में चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र के दृढ़ समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चीन को और ज्यादा कामयाबियां प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

सत्कार समारोह में अतिथियों ने नए चीन की स्थापना के बाद 70 सालों में प्राप्त महान कामयाबियों की प्रशंसा की और विश्व शांति की रक्षा करने, समान विकास तथा यूएन कार्य के सवर्धन के लिए चीन द्वारा दिए गए भारी योगदान का उच्च मूल्यांकन किया।

(श्याओ थांग)

शेयर