“2019 चीन से मिले”शीर्षक सांस्कृतिक गतिविधि स्विट्जरलैंड में आयोजित
चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाने वाली“2019 चीन से मिले”शीर्षक सांस्कृतिक गतिविधि 14 सितंबर को चीन के पारंपरिक त्योहार मध्य शरद उत्सव के दौरान स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में आयोजित हुई। स्थानीय निवासी, स्विट्जरलैंड में चीनी विद्यार्थी और विद्वान, चीनी मूल के लोग समेत 4 हज़ार से अधिक लोगों ने इस गतिविधि में भाग लिया।
गतिविधि में 40 से अधिक प्रदर्शन मंडप स्थापित किए गए, जिनके विषय चीनी खानपान, चीनी चिकित्सा, चीनी हस्तलिपि, पेपर कटिंग और पारंपरिक चीनी वस्त्र आदि शामिल हैं।
इनके अलावा, गतिविधि में चीनी वूशू, ड्रैगन नृत्य और चीनी संगीत आदि प्रदर्शन भी आयोजित किये गये, जिनमें भाग लेने वाले लोगों में 80 प्रतिशत से अधिक स्थानीय स्विट्जरलैंड निवासी हैं। इस गतिविधि में उपस्थित स्विट्जरलैंड में चीनी राजदूत कंग वनपिंग ने कहा कि प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों ने चीनी संस्कृति के प्रति स्विट्जरलैंड वासियों की पसंद जाहिर हुई और साथ ही चीनी संस्कृति और स्विट्जरलैंड की संस्कृति का समावेश जाहिर हुआ।
यहां बता दें कि साल 2015 से ही मध्य शरद उत्सव के दौरान“चीन से मिले”शीर्षक सांस्कृतिक गतिविधि स्विट्जरलैंड में लगातार 5 बार आयोजित की जा चुकी है, जो अब बर्न में चीन और स्विट्जरलैंड के बीच गैर-सरकारी आदान-प्रदान की एक पारंपरिक गतिविधि बन गयी है।
(श्याओ थांग)



