ईरानी इस्लामी समाचार एजेंसी ने खोली अपनी चीनी वेबसाइट

2019-08-27 15:33:15
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/5

स्थानीय समय के अनुसार 26 अगस्त की सुबह ईरान की इस्लामी समाचार एजेंसी ने तेहरान में आधिकारिक तौर पर अपनी चीनी भाषा वेबसाइट लांच की। एजेंसी के प्रभारी सैयद जिया हाशमी, ईरान स्थित चीन के राजदूत छांग हुआ आदि अधिकारियों ने इस रस्म में भाग लिया।

हाशमी ने कहा कि ईरान और चीन के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है। दोनों देश राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति आदि क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग करते रहे हैं। आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए ईरान चीन के साथ दोनों देशों की मीडिया के बीच सहयोग मजबूत करना चाहता है। ताकि लोगों को सही जानकारी मिले और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान के लिए सकारात्मक योगदान दिया जाए।

चीन के राजदूत छांग हुआ ने इस्लामी समाचार एजेंसी की चीनी वेबसाइट खुलने पर बधाई दी। उनका मानना है कि इस वेबसाइट से चीन और ईरान की मीडिया का सहयोग मजबूत होगा और चीन-ईरान दोस्ती प्रगाढ़ होगी। उन्होंने कहा कि चीन और ईरान के राजनयिक संबंध स्थापना के बाद इन 48 वर्षों में आपसी राजनीतिक विश्वास और व्यवहारिक सहयोगी उबलब्धियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेल्ट एंड रोड के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग की बड़ी भावना मौजूद है। आशा है कि आपसी लाभदायक सहयोग, विशेषकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहराने के लिए दोनों देशों की मीडिया सकारात्मक भूमिका निभा सकेगी।

(नीलम)

शेयर