2020 टोक्यो ओलंपिक खेल की उल्टी गिनती की वर्षगांठ
2019-07-25 10:49:46
2020 टोक्यो ओलंपिक खेल की उल्टी गिनती की वर्षगांठ मनाने का समारोह 24 जुलाई को जापान में आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, टोक्यो ओलंपिक आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मोरी योशीरो और टोक्यो प्रिफ़ेक्चर की गवर्नर यूरीको कोइके ने समारोह में भाग लिया।
बाक ने ग्रीस, चीन और अमेरिका समेत प्रतिनिधि देशों और शरणार्थी खिलाड़ी दल को ओलंपिक खेल में भाग लेने का निमंत्रण पत्र दिया। 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक औपचारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए।
(ललिता)








