फिना की विश्व चैंपियनशिप में चीन का उत्कृष्ट प्रदर्शन
2019-07-20 15:30:41
19 जुलाई को 2019 फिना विश्व चैंपियनशिप खेलों के 8वें दिन में चीन की सिंक्रनाइज़ तैराकी टीम ने सामूहिक इवेंट में रजत पदक जीता जबकि चीनी डाइविंग टीम ने महिला तीन मीटर स्परिंग बोर्ड की एकल इवेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीते। इसके साथ चीनी डाइविंग टीम के इस चैंपियनशिप में प्राप्त स्वर्ण पदकों की संख्या 11 तक पहुँच गई, जिसने 2011 में और 2015 में अपने 10 स्वर्ण पदकों की प्राप्ति के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
(नीलम)




