20वां अरब रेडियो व टीवी दिवस सम्पन्न हुआ

2019-07-02 16:48:11
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

स्थानीय समयानुसार 30 जून को 20वें अरब रेडियो व टीवी दिवस का पुरस्कार वितरण समारोह ट्यूनीशिया की राजधानी में आयोजित हुआ। चाइना मीडिया ग्रूप के अरबीय विभाग के कार्यक्रमों को तीन पुरस्कार मिले हैं।

इस वर्ष अरबीय देशों के रेडियो संघ की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। सीएमजी का अरबीय विभाग पहली बार अरब रेडियो व टीवी दिवस पर लोगों की नज़र में आया। पर इस विभाग द्वारा पेश किये गये कार्यक्रमों ने अचानक लोगों का ध्यान खींचा। इस बार उसे कुल मिलाकर तीन पुरस्कार मिले। वे क्रमशः हैं:कार्यक्रम《चीन और फिलिस्तीन》को रेडियो कार्यक्रम ट्रेलर इकाई का पहला पुरस्कार मिला,《वर्ष 2018 सीजीटीएन अरबीय भाषा का मैच》को वैरायटी शो इकाई का पहला पुरस्कार मिला, और《अल्ते में सपना ढूंढ़ें》को वृत्तचित्र इकाई का दूसरा पुरस्कार मिला। अरबीय देशों के रेडियो संघ के महासचिव अब्देल राहिम सुलेमन, संघ के प्रथम उपाध्यक्ष साद मोहमेद अल जारिस्स, और ट्यूनीशियाई राष्ट्रीय टीवी स्टेशन के महानिदेशक मोहम्मेद अल आसाद अल दाहिश ने चीनी कार्यक्रम टीमों को पुरस्कार दिये।

गौरतलब है कि अरब रेडियो व टीवी दिवस का आयोजन हर साल अरबीय देशों के रेडियो संघ, अरबीय उपग्रह संचार संगठन, और ट्यूनीशियाई रेडियो व टीवी संस्थाओं द्वारा सहयोग करके किया जाता है। इस दिवस का लक्ष्य अरबीय भाषा वाले रेडियो व टीवी कार्यक्रमों का विकास करना, और कार्यक्रम बनाने में सृजन दिशा का नेतृत्व करना है।

चंद्रिमा

शेयर