शी चिनफिंग ने फियोंगयांग पहुंचकर डीपीआरके की राजकीय यात्रा शुरू की

2019-06-20 15:48:24
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/9

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 जून को विशेष विमान से फियोंगयांग पहुंचकर डीपीआरके की राजकीय यात्रा शुरू की। डीपीआरके की श्रमिक पार्टी के अध्यक्ष और राज्य परिषद के अध्यक्ष किम जोंग-उन और उनकी पत्नी री सोल-जू ने हवाई अड्डे पर शी चिनफिंग का स्वागत किया।

डीपीआरके ने हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। सलामी में 21 तोपें दागने के साथ साथ मिलिटरी बैंड ने दोनों देशों का राष्ट्रीय गीत बजाया। शी चिनफिंग ने किम जोंग-उन के साथ डीपीआरके की जन सेना के पंक्तिबद्ध दस्तों से सलामी ली और मार्च-पास्ट प्रदर्शन भी देखा।

(ललिता)

शेयर