चीन और अमेरिका को द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर सही रणनीतिक अनुमान लगाना चाहिएः चीनी राजदूत
2019-06-19 17:11:35
चीन और अमेरिका को द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर सही रणनीतिक अनुमान लगा कर विकास की स्पष्ट योजना बनाना चाहिए। ऐसे में दोनों देशों की जनता के मूल हितों की रक्षा की जाएगी और दुनिया के लोगों के समान लाभ को बढ़ाया जाएगा। अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छ्वी थ्येनखाई ने 18 जून को वॉशिंगटन में यह बात कही।
छ्वी थ्येनखाई ने कहा कि वर्तमान विश्व में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के नाते चीन और अमेरिका को आपसी समझ और सम्मान बढ़ाने के साथ साथ आपसी सहयोग को मज़बूत करना चाहिए।
(ललिता)

