चीन-अमेरिका के तनावपूर्ण आर्थिक संबंधों से निर्यात व पूंजी-निवेश को झटका लगा:अमेरिकी क्षेत्रीय सरकार

2019-06-12 16:40:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

स्थानीय समयानुसार 10 से 12 जून तक अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित सिलेक्ट यूएसए नामक वर्ष 2019 पूंजी-निवेश शिखर सम्मेलन अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ। अमेरिका के लुइसियाना व इडाहो आदि स्टेटों की क्षेत्रीय सरकारों के अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन के दौरान संवाददाता से कहा कि वर्तमान में चीन व अमेरिका के बीच तनावपूर्ण आर्थिक व व्यापारिक संबंधों से एक तरफ़ चीन के प्रति अमेरिका के निर्यात उद्योग पर हानि पहुंची। दूसरी तरफ़ चीन से पूंजी-निवेश के आकर्षण पर भी प्रतिबंध लगाया गया।

सिलेक्ट यूएसए नामक शिखर सम्मेलन अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। जिस का उद्देश्य है विदेशी पूंजी का आकर्षण करना। अमेरिका के विभिन्न स्टेटों व मुख्य शहरों तथा संबंधित संस्थाओं ने अपने अपने बूथ प्रदर्शित किए। इसके साथ ही अपने व्यापार वातावरण व नीति-नियमों का परिचय भी दिया। वर्तमान में चीन व अमेरिका के बीच तनावपूर्ण आर्थिक व व्यापारिक संबंधों के तले अमेरिका की कई क्षेत्रीय सरकारों के प्रतिनिधियों ने बातचीत में चीन के प्रति निर्यात की स्थिति और चीन से पूंजी-निवेश आकर्षित करने की संभावना पर चिंता व्यक्त की।

चंद्रिमा

शेयर