(फोटो) अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और खाद्य पर्यटन प्रदर्शनी मॉरीशस में आयोजित
2019 मॉरीशस चीनी पर्यटन संस्कृति सप्ताह के तालियान अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और खाद्य पर्यटन प्रदर्शनी 1 जून को मॉरीशस में आयोजित हुई। इस प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों ने चीन के तालियान के सुंदर दृश्यों का मजा लेने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।
इसके अलावा, तालियान के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत---जिनचोउ पक्षी - कीट फ़ॉन्ट भी दिखाए गए। इस फ़ॉन्ट में 400 से ज्यादा साल का इतिहास है, जो चीनी हान फ़ॉन्ट में पक्षी और कीट जोड़े गए हैं, और चाकू के जरिए इस फ़ॉन्ट को पत्थर पर लिखा हुआ है।
इसके साथ ही, इस प्रदर्शनी में जिनचोउ पेपर काटिंग कला ने भी बहुत ज्यादा स्थानीय लोगों को आकर्षित किया। स्थानीय लोगों के विचार में इस तरह की पेपर कटिंग बहुत सुन्दर होती हैं। खासकर एक पेपर कटिंग वर्क में मॉरीशस का विशेष पक्षी भी दिखाया गया है, यह चीन और मॉरीशस का सांस्कृतिक संयोजन है।
मॉरीशस एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटन जगह है, और तमाम चीन पर्यटक यहां जाते हैं। लेकिन मॉरीशस के लोगों को चीन के बारे में जानकारी बहुत कम है। इस प्रदर्शनी के जरिए, ज्यादा से ज्यादा मॉरीशस वासी भी चीन की यात्रा करना चाहते हैं।
(मीरा)



