विश्व आर्थिक मंच का मध्य पूर्व व उत्तर अफ़्रीका शिखर सम्मेलन आयोजित
17वें विश्व आर्थिक मंच का मध्य पूर्व व उत्तर अफ़्रीका शिखर सम्मेलन स्थानीय समयानुसार 6 अप्रैल को जॉर्डन के राजा हुसैन सम्मेलन केंद्र में उद्घाटित हुआ। 50 से अधिक देशों की राजनीति व व्यापार जगतों से आए एक हजार से अधिक प्रतिनिधि सहयोग के नये मंच की स्थापना के मद्देनजर विचार-विमर्श करेंगे।
विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष क्लौस मार्टिन स्चवाब ने भाषण देते हुए कहा कि लंबे समय से युद्ध व संघर्ष के कारण मध्य पूर्व व उत्तर अफ़्रीका में आर्थिक विकास बहुत मुश्किल है। विश्व आर्थिक मंच का उद्देश्य एक दीर्घकालीन वार्ता व्यवस्था की स्थापना है। ताकि इराक की स्थिति, सीरिया मामले, फिलिस्तीन व इजराइल के बीच संघर्ष और शरणार्थी मामले समेत क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को बढ़ावा दिया जा सके।
जॉर्डन के राजा ने भाषण में कहा कि मध्य पूर्व व उत्तर अफ़्रीका में आर्थिक वृद्धि प्राप्त करने में विभिन्न देशों को व्यापक सहयोग करना चाहिये। उन्होंने शिक्षा व सृजन में जॉर्डन द्वारा की गयी कोशिशों का परिचय दिया। उन के अनुसार हालांकि शरणार्थियों ने जॉर्डन की अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ दिया, लेकिन उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन ने देश में वृद्धि की निहित शक्ति की गारंटी दी।
चंद्रिमा


