(फोटो)ग्वेईचो का खजाना अर्जेंटीना पहुंचा

2019-04-07 14:37:30
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीन के ग्वेईचो के खजाने की अर्जेंटीना में पदोन्नति बैठक 5 अप्रैल को ब्यूनस आयर्स में आयोजित हुई। चीन के ग्वेईचो प्रांत के प्रचार मंत्री मू देग्वेई, अर्जेंटीना में स्थित चीनी राजदूत की पत्नी निंग यी, अर्जेंटीना के सैन जुआन प्रदेश के पर्यटन-संस्कृति ब्यूरो के प्रमुख क्लाउडिया ग्रीन्सज़पैन व 200 से ज्यादा चीन और अर्जेंटीना के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।

मू देग्वेई ने अपने बयान में ग्वेईचो प्रांत की विभिन्न परंपरागत संस्कृति का परिचय दिया। उन्होंने अर्जेंटीना और पूरी दुनिया के दोस्तों को ग्वेईचो प्रांत में पर्यटन करने, निवेश करने और ग्वेईचो के विकास में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना स्थित चीनी दूतावास को ग्वेईचो की म्याओ जाति, बूयी जाति और थोंग जाति की परंपरागत पोशाक भेंट की।

बैठक के दौरान ग्वेईचॉ प्रांत के पर्यटन-संस्कृति विभाग ने अर्जेंटीना के सैन जुआन प्रदेश के पर्यटन-संस्कृति ब्यूरो और अर्जेंटीना के चुबुत प्रदेश के पर्यटन-संस्कृति ब्यूरो के साथ पर्यटन सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। ग्वेईचो प्रांत के प्रेस विभाग ने अर्जेंटीना के चुबुत प्रदेश के मीडिया ब्यूरो के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। ग्वेईचो की चाय कंपनियों ने भी अर्जेंटीना में चीनी उद्यमी एसोसिएशन के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये, वे एक साथ ग्वेईचो की चाय के लैटिन अमेरिका में प्रवेश को बढ़ावा देंगे।

(मीरा)

शेयर