शी चिनफिंग ने इटली के प्रधान मंत्री जोसेफ़ कोनटे के साथ वार्ता की

2019-03-24 15:17:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 मार्च को रोम में इटली के प्रधान मंत्री जोसेफ़ कोनटे के साथ वार्ता की।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि चीन और इटली के विकास के लक्ष्य एक दूसरे के अनुरूप हैं और आर्थिक दृष्टि से एक दूसरे के पूरक भी। दोनों के सहयोग का उज्जवल भविष्य होगा। चीन और इटली प्राचीन रेशम मार्ग के दोनों किनारों पर स्थित हैं। एक पट्टी एक मार्ग निर्माण में सहयोग चलाना स्वाभाविक है। चीन और इटली को एक पट्टी एक मार्ग सहयोग मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने का मौका पकड़कर एक पट्टी एक मार्ग प्रस्ताव और इटली के उत्तरी भाग के बंदरगाह निर्माण औऱ इटली में निवेश योजना जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों के पारस्परिक लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहिए ताकि अंतरिक्ष तकनीक ,बुनियादी संस्थापन के निर्माण ,यातायात ,पर्यावरण और ऊर्जा जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में अधिकतर प्रारंभिक उपलब्धियां पाई जा सकें।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन खुलेपन के विस्तार पर कायम रहेगा और इटली समेत विभिन्न देशों के चीन में निवेश का स्वागत करता है। हम चीनी उद्यमों खासकर उच्च तकनीकी उद्यमों को इटली में विकास करने की प्रेरणा देते हैं और इटली को वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन में सहयोग चलाने का अहम साथी देखते हैं।

प्रधान मंत्री जोसेफ़ कोन्टे ने कहा कि पारस्परिक संपर्क के निर्माण में इटली का विशेष भौगोलिक लाभ है। हम ऐतिहासिक मौका पकड़कर एक साथ एक पट्टी एक मार्ग निर्माण में भाग लेने पर बहुत खुश हैं ।हमें पक्का विश्वास है कि इससे इटली और चीन में सहयोग की संभावनाएं पूरी की जाएंगी ।मैं दूसरे एक पट्टी एक मार्ग अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच में भाग लेने की प्रतीक्षा में हूं ।इटली चीनी उद्यमों के निवेश का स्वागत करता है ।इटली दृढ़ता से बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करता है।

वार्ता के बाद दोनों नेता दोनों देशों के बीच एक पट्टी एक मार्ग निर्माण सहयोग मेमोरेंडम और गायब हुए चीनी ऐतिहासिक अवशेष लौटाने संबंधी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने के समारोह में उपस्थित हुए।

दोनों नेताओं ने इटली में बरामद हुए गायब हुए चीनी ऐतिहासिक अवशेष देखे।

(वेइतुंग)

_ueditor_page_break_tag_


_ueditor_page_break_tag_


शेयर