चीन व इटली के नेताओं ने रोम में की वार्ता
22 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रोम में भव्य सत्कार समारोह में भाग लिया, इटली के राष्ट्रपति सेरगियो मात्तारेल्ला के साथ वार्ता की। इसके बाद एक साथ संवाददाताओं से भेंट की, और चीन व इटली के उद्यमियों व संस्कृति जगत के व्यक्तियों से मुलाकात की।
सुबह दस बजे इटली के राष्ट्रपति मात्तारेल्ला ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिये एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया। उसी दिन आयोजित वार्ता में सभ्य संवाद एक महत्वपूर्ण शब्द बन गया।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन व इटली दोनों पुरातन सभ्यता वाले देश हैं। दोनों देशों के संबंधों में गहरा ऐतिहासिक मूल मौजूद है। दोनों पक्षों को मानवीय आदान-प्रदान को घनिष्ठ बनाना, संस्कृति, शिक्षा, फिल्म, मीडिया आदि क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करना चाहिये।
साथ ही शी चिनफिंग ने इटली की प्रमुख मीडिया में लेख जारी करके कहा कि दो हजार वर्षों से पहले पुरातन रेशम मार्ग ने चीन व पुरातन रोम को जोड़ दिया। हमें पुरातन समय में दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को विकसित करके चीन-इटली संबंधों को और बेहतर बनाना चाहिये। वर्ष 2020 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ होगी। इस पृष्ठभूमि में शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्रीय नेता के रूप में पहली बार इटली की यात्रा की। ताकि पुरातन रेशम मार्ग को फिर शानदार बनाकर विभिन्न देशों की जनता विकास में प्राप्त ज्यादा से ज्यादा उपलब्धियों को साझा कर सकें।
गौरतलब है कि इटली की कई प्रमुख मीडिया का उसी दिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इटली यात्रा पर ध्यान केंद्रित हुआ। इटली के अख़बार कोर्रिएरे डेल्ला सेरा और ला रेपुब्लिका ने अपने सामने पृष्ठ पर चीनी राष्ट्रपति दंपति के रोम पहुंचने की फ़ोटो प्रकाशित की। साथ ही अनसा न्यूज़ एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर राष्ट्रपति शी के साथ वार्ता के बाद मात्तारेल्ला ने नये रेशम मार्ग की प्रशंसा की नामक लेख जारी किया।
चंद्रिमा






