सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

सीएमजी ने रोम नेशनल हाउसिंग स्कूल को पुस्तक भेंट की

2019-03-22 18:59:06
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

सीएमजी ने रोम नेशनल हाउसिंग स्कूल को पुस्तक भेंट की

स्थानीय समयानुसार 21 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप ने रोम नेशनल हाउसिंग स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों को《अगर राष्ट्रीय खजाना बोल सकें》और《नमस्ते चाइना》आदि दसेक चीन की श्रेष्ठ टीवी प्रोग्राम व चीनी पुस्तकें भेंट की।

उसी दिन सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्कूल में जाकर बैठक आयोजित की। कई विद्यार्थियों ने अच्छी तरह से चीनी भाषा में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र भेजने का उद्देश्य और उत्तर मिलने की खुशी बतायी। उन्होंने चीनी संस्कृति के प्रति गहरा प्यार जताया।

सीएमजी ने रोम नेशनल हाउसिंग स्कूल को पुस्तक भेंट की

शन हाईश्योंग ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य व आठ विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति शी को पत्र भेजा। जिसे जाहिर हुआ है कि इस स्कूल की चीनी शिक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। स्कूल के अध्यापक व विद्यार्थी राष्ट्रपति शी की यात्रा की बड़ी प्रतीक्षा में हैं। साथ ही इस पत्र में चीनी संस्कृति के प्रति उन की गहन भावना और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उन की सदिच्छा भी जाहिर हुई हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रपति शी का जवाबी पत्र मिलकर अध्यापकों व विद्यार्थियों को बड़ा उत्साहन मिला। उन्होंने बहुत गौरव महसूस किया। भविष्य की चीनी भाषा की शिक्षा में वे दोनों पक्षों के आदान-प्रदान को मजबूत करेंगे, और ज्यादा से ज्यादा इतालवी बच्चों को चीनी संस्कृति पसंद करवाने की कोशिश करेंगे।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories