ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
2019-03-22 16:00:13
ब्राजील के रियो डी जनेरियो के फ़ेडरल प्रोक्यूरेटोरेट ने 21 मार्च को इस बात की घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति मिकेल टेमेर को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
इस गिरफ्तारी के आदेश पर रियो डी जनेरिया के सातवें फ़ेडरल आपराधिक न्यायालय ने हस्ताक्षर किये। टेमेर के अलावा गिरफ्तार आरोपियों की सूची में ब्राजील के पूर्व खनिज व ऊर्जा मंत्री मोरेरा फ़्रांको तथा कई उद्यमी शामिल हैं।
टेमेर व फ़्रांको की ब्राज़ीलियन डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी ने कहा कि दोनों ने किसी तरह की कोई अवैध कार्रवाई नहीं की। आशा है न्यायालय से उन्हें बरी कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि टेमेर अगस्त 2016 से दिसंबर 2018 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे। अपने कार्यकाल के दौरान कई बार भ्रष्टाचार के कारण उन पर अभियोग लगाया गया।
चंद्रिमा



