सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

एक पट्टी एक मार्ग ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से इटली-चीन संबंध और बेहतर होंगे:इतालवी प्रधानमंत्री

2019-03-21 16:13:19
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

एक पट्टी एक मार्ग ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से इटली-चीन संबंध और बेहतर होंगे:इतालवी प्रधानमंत्री

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इटली की राजकीय यात्रा करेंगे। इस मौके पर इतालवी प्रधानमंत्री गिउसेप्पे कोंटे ने चीनी मीडिया को एक संयुक्त साक्षात्कार दिया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की संभावना, आर्थिक व्यापारिक व मानवीय आदान-प्रदान, और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर दोनों देशों के सहयोग आदि मामलों की चर्चा की। कोंटे ने कहा कि इटली एक पट्टी एक मार्ग ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। जिससे दोनों देशों के संबंध और ऊंची मंजिल पर पहुंचेंगे। साथ ही कोंटे ने इस बात की घोषणा भी की कि वे इस वर्ष के अप्रैल में चीन द्वारा आयोजित एक पट्टी एक मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच में भाग लेंगे।

साक्षात्कार देते समय कोंटे ने सब से पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता इस बात की पुष्टि करेंगे कि दोनों पक्ष एक पट्टी एक मार्ग के सहयोग में इटली के भागीदारी के ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। जिससे मार्को पोलो युग में मौजूद पुरातन रेशम मार्ग का विकास व सृजन किया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के संबंधों को भी एक ऊंचे स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

कोंटे के अनुसार राष्ट्रपति शी की यात्रा दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। जो हाल के दस वर्षों में चीनी नेता की इटली की पहली यात्रा है। इसलिये हम उनकी यात्रा की प्रतीक्षा में हैं।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories