सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

बोइंग के विमान हादसे से सुरक्षा मूल्यांकन में कमी देखी गयी

2019-03-19 15:49:10
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

बोइंग के विमान हादसे से सुरक्षा मूल्यांकन में कमी देखी गयी

अमेरिकी सिएटल टाइम्स की वेबसाइट ने 17 मार्च को लेख जारी करके गहन रूप से इंडोनेशियाई लायन एयरलाइंस और इथियोपिया एयरलाइंस के बोइंग 737 MAX सिरीज़ विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के संभव कारणों का विश्लेषण किया। 737 MAX सिरीज़ विमान के सुरक्षा मूल्यांकन में भाग लेने वाले अमेरिकी फ़ेडरल विमानन ब्यूरो के सुरक्षा तकनीक व्यक्ति ने इस मीडिया से कहा कि 737 MAX की उड़ान नियंत्रण व्यवस्था के सुरक्षा मूल्यांकन में गंभीर कमियां मौजूद हैं।

लेख में यह कहा गया है कि बोइंग 737 MAX सिरीज़ विमान की MCAS व्यवस्था के सुरक्षा मूल्यांकन में कम से कम चार मामले मौजूद हैं। पहले, लंबे समय में अमेरिकी फ़ेडरल विमानन ब्यूरो ने बोइंग कंपनी को विमान की सुरक्षा को साबित करने का अधिकार सौंपा। दूसरे, बोइंग कंपनी द्वारा अमेरिकी फ़ेडरल विमानन ब्यूरो को दी गयी सुरक्षा की आरंभिक रिपोर्ट और आंकड़े वास्तविकता से मेल नहीं खाते। तीसरे, MCAS व्यवस्था की डिजाइन में बहुत सी कमियां मौजूद हैं। और चौथे, बोइंग कंपनी ने ग्राहकों को MCAS व्यवस्था नहीं बतायी, और विमान चालकों को संबंधित प्रशिक्षण भी नहीं दिया।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories