सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन और यूरोप के बीच 9वें चरण की उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित

2019-03-19 11:03:04
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन और यूरोप के बीच 9वें चरण की उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित

स्थानीय समय के अनुसार 18 मार्च को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की कूटनीति व सुरक्षा-नीति की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघेरिनी के साथ संयुक्त रूप से 9वें चरण की उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता की अध्यक्षता की।

वांग यी ने कहा कि चीन और यूरोप सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार हैं, अशांत अंतरराष्ट्रीय स्थिति में दोनों पक्षों ने फलदायक संपर्क और सहयोग किया। यह विश्व की दो बड़ी शक्तियों के रूप में चीन और यूरोप की ऐतिहासिक जिम्मेदारी भी है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग इतिहास में सबसे अच्छे स्तर पर हैं और विकास की बड़ी निहित शक्ति है।

वांग यी ने तीन बातों पर जोर दिया। पहला, साझेदारी चीन यूरोप संबंधों की मूल प्रकृति है। दूसरा, आपसी लाभ और समान जीत चीन यूरोप सहयोग का लक्ष्य है। तीसरा, एक दूसरे के केंद्रीय हितों का सम्मान करना चीन और यूरोप के बीच विश्वास का प्रतीक है।

मोघेरिनी ने कहा कि 5 वर्षों तक चीन यूरोप संबंधों का विकास अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच चुका है। एकपक्षीयवाद और संरक्षणवाद का विरोध करने में दोनों पक्षों के समान रुख और लक्ष्य हैं। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा का समर्थन करते हैं। आज चीनी विदेश मंत्री पहली बार यूरोपीय संघ के 28 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और यूरोप चीन सहयोग पर आगे विचार-विमर्श करेंगे।

मोघेरिनी ने कहा कि यूरोप चीन के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय समझौते के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने, पेरिस समझौते, ईरानी परमाणु मुद्दे के समझौते, अनवरत विकास लक्ष्य व अफ्रीका के विकास आदि मुद्दों पर घनिष्ठ सहयोग करना चाहता है।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories